पेरिस के लेफ्ट बैंक की इमारत में विस्फोट, 30 लोग घायल

नुनेज ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को बचाने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
पेरिस के लेफ्ट बैंक की इमारत में विस्फोट
पेरिस के लेफ्ट बैंक की इमारत में विस्फोट

पेरिस, हिन्दुस्थान समाचार। पेरिस में बुधवार को लेफ्ट बैंक की इमारत में हुए जोरदार धमाके में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार धमाके के बाद इमारत में आग लग गई, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कान फाड़ने वाला एक तेज धमाका हुआ था। जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए लगी 200 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस और प्रशासन को एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली कराना पड़ा। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चला सका है।

धमाके से स्कूल का अगला हिस्सा ढहा

पेरिस के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाका ऐतिहासिक वैल डी ग्रेस सैन्य अस्पताल के पास हुआ, जिसके कारण 5वें एरोनडिसमेंट जिले में विदेशी छात्रों में लोकप्रिय डिजाइन स्कूल का एक इमारत का अगला हिस्सा ढह गया। पेरिस के पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने बताया कि 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सात की हालत नाजुक बनी हुई है।

खतरनाक था धमाका

नुनेज ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को बचाने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। एरोनडिसमेंट के मेयर फ्लोरेंस बर्थआउट ने कहा की धमाका बेहद खतरनाक था। आस-पड़ोस की घेराबंदी कर दी गई है और सैकड़ों आपातकालीन कर्मचारियों, पुलिस और सैनिकों ने क्षेत्र को अपने कब्जे में लिया है। अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। पेरिस के पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने बाद में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in