Crimea Bridge Attack: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन का आक्रमण, हमले में माता-पिता की मौत

Crimea Bridge Attack: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन ने जोरदार हमला किया। इस हमले में ब्रिज का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन का आक्रमण
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन का आक्रमण

मॉस्को, हि.स.। यूक्रेन पर रूसी हमले के पांच सौ से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी दोनों ओर से आक्रामक रुख कम नहीं हो रहा है। यूक्रेन की सेना ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर एक बार फिर हमला किया है। इस हमले में एक पति-पत्नी की मौत हो गयी है और उनकी बेटी जख्मी है।

माता-पिता की मौत हो गई

सोमवार तड़के रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन ने जोरदार हमला किया। इस हमले में ब्रिज का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले में एक परिवार के तीन लोग (माता-पिता और बच्ची) शिकार हुए हैं। माता-पिता की मौत हो गई, जबकि लड़की घायल है। बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक क्षतिग्रस्त कार देखी जा सकती है। जानकारी मिली है कि एक लड़की घायल हो गई है। दुख की बात यह है कि उसके माता-पिता नहीं रहे। उसके रिश्तेदारों से तत्काल संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, लड़की का इलाज किया जा रहा है। हल्की चोटें आई हैं।

अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल नहीं

इस बीच अचानक हमले हमले से क्षेत्र का यातायात बाधित हो गया है। घटना को देखते हुए यातायात रोकने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने बताया कि क्रास्नोडार के रूसी क्षेत्र से जोड़ने वाले पुल के 145वें पिलर पर हुई घटना के बाद क्रीमिया पुल पर यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए सभी लोग लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि रूस ने क्रीमिया पर 2014 में कब्जा किया था। इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल नहीं है। सड़क और रेल ब्रिज 19 किलोमीटर लंबा है। इससे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में यूक्रेन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमला किया था। तब इस ब्रिज को भारी नुकसान हुआ था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाए थे।यूक्रेन ने पहले तो इस हमले से इनकार किया लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in