Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग रोकने के लिए विशेष दूत भेजेगा चीन, जानिए क्या है प्लान?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहले रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की से बात की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया।
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म करने के लिए चीन बड़ा कदम उठाएगा। एक साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने में चीन मध्यस्थता करेगा। यूक्रेन में जारी युद्ध के राजनीतिक समाधान पर चर्चा के लिए चीन सोमवार से यूक्रेन, रूस और अन्य यूरोपीय देशों में अपना विशेष दूत भेजेगा।
चीन भेजेगा विशेष दूत

बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहले रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की से बात की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया। चीन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह यूक्रेन, रूस और अन्य यूरोपीय देशों में विशेष दूत भेजेगा।

क्या है चीन का प्लान?

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राजदूत ली हुई 15 मई से यूक्रेन, पोलैंड, फ्रांस, जर्मनी और रूस का दौरा करेंगे। ली हुई ने कई वर्षों तक यूरेशियन मामलों के लिए चीनी सरकार के विशेष दूत के रूप में कार्य किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान वह यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर सभी पक्षों के साथ बातचीत करेंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in