भारतीय मूल की आरती बनीं बाहरी अंतरिक्ष मामलों के UN कार्यालय की निदेशक, जानें उनके बारे में

आरती होला-मैनी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि मैनी के उपग्रह उद्योग में अनुभवों को देखते हुए यह फैसला लिया है।
भारतीय मूल की आरती बनीं बाहरी अंतरिक्ष मामलों के UN कार्यालय की निदेशक
भारतीय मूल की आरती बनीं बाहरी अंतरिक्ष मामलों के UN कार्यालय की निदेशक

वियना, हिन्दुस्थान समाचार। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारतीय मूल की आरती होला-मैनी को बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। वे इटली की सिमोनेटा डि पिप्पो की जगह लेंगी।

भारतीय मूल की महिला बनी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की निदेशक

आरती होला-मैनी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि मैनी के उपग्रह उद्योग में अनुभवों को देखते हुए यह फैसला लिया है। होला-मैनी को 25 साल से ज्यादा प्रबंधकीय और वकालत कार्यों सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें बाहरी अंतरिक्ष मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जारी बयान में जानकारी दी गयी कि आरती ने हाल ही में नॉर्थस्टार अर्थ एंड स्पेस के स्थिरता, नीति और प्रभाव विभाग में कार्यकारी उपाध्यक्ष की भूमिका निभाई है। इससे पहले, मैनी ने ग्लोबल सैटेलाइट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव के रूप में 18 साल से अधिक समय बिताया।

सस्टेनेबिलिटी रेटिंग के सलाहकार समूह की सदस्य भी रही

आरती ने विश्व आर्थिक मंच की अंतरिक्ष पर वैश्विक भविष्य परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है। वे कोल पॉलिटेक्निक फेडरेल डी लॉजेन (ईपीएफएल) स्पेस सेंटर में ईस्पेस द्वारा प्रबंधित स्पेस सस्टेनेबिलिटी रेटिंग के सलाहकार समूह की सदस्य भी रही हैं। फोरम यूरोप की वरिष्ठ अंतरिक्ष नीति सलाहकार रह चुकी आरती सैटेलाइट इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सलाहकार बोर्ड की सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ अध्ययन 2021-2023 के लिए अंतरिक्ष यातायात प्रबंधन पर विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में काम किया है। आरती ने अपना स्नातक जर्मन लॉ में ब्रिटेन स्थित किंग्स कॉलेज लंदन से किया है। पेरिस के एचईसी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया है। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा भी रही हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और पंजाबी बोलती हैं और उन्हें डच भी थोड़ी बहुत आती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in