back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russia Ukraine War : रूसी हमलों के बाद यूक्रेन ने लिया बड़ा एक्शन, मार गिराए पुतिन के 35 ड्रोन

Russia Ukraine War : यूक्रेनी सेनाओं के अनुसार रूस की ओर 16 मिसाइल हमले किए गए। इसके अलावा रूसी सेना ईरान में बने ड्रोन का प्रयोग कर भी लगातार हमले कर रही है।

कीव, एजेंसी। यूक्रेन पर रूसी हमला थमने या कमजोर पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किये, जिस पर यूक्रेन ने जोरदार पलटवार करते हुए रूस के 35 ईरानी ड्रोन मार गिराए। रूस ने पिछले वर्ष 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। चौदह महीने से अधिक समय से यूक्रेन इस रूसी हमले का डटकर मुकाबला कर रहा है। बीती रात रूस ने यूक्रेनी शहरों खार्किव, खेरसॉन, मायकोलाइव और ओडेसा में ताबड़तोड़ हमले किए।

यूक्रेन ने रूस के 35 ईरानी ड्रोन मार गिराए

यूक्रेनी सेनाओं के अनुसार रूस की ओर 16 मिसाइल हमले किए गए। इसके अलावा रूसी सेना ईरान में बने ड्रोन का प्रयोग कर भी लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन ने रूस के 35 ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं। इन ड्रोन का प्रयोग कर रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया था।

कम से कम पांच लोग घायल हुए

रूस के लगातार हमलों से यूक्रेन के शहरों को बहुत नुकसान पहुंचा है। कई नागरिक मारे गए, तो कई घायल हुए हैं। बहुमंजिला इमारतें, लोगों के घर और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कीव के मेयर क्लिट्सको ने बताया कि राजधानी में इमारतों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बीच कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Putin India Visit: व्हाइट फॉर्च्यूनर में PM मोदी संग पुतिन का सफर, जानिए कार की कीमत और क्यों टूटा प्रोटोकॉल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा इस बार कई मायनों में खास रहा। गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 की...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵