back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Land for Job Scam: लालू के बाद आज तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी ED

बिहार के लैंड फॉर जॉब मामले में ED आज पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। इस मामले में कल पहले ही लालू यादव से पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा घर के कुल पांच सदस्य घोटाले में शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आज तेजस्वी यादव ED के सामने पेश होंगे। एक दिन पहले लालू प्रसाद यादव ED के सामने पेश हुए थे। इस मामले में ED राबड़ी देवी, निशा भारती और हेमा यादव से भी पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि लालू यादव से ED ने 10 घंटे में 70 सवाल पूछे थे। उनकी बेटी निशा भारती ने लालू की सेहत का हवाला देते हुए ED की टाइमिंग पर सवाल उठा

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम

प्रवर्तन निदेशालय जिस मामले पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है। वह मामला रेलवे की जमीन से जुड़ा हुआ है। जहां नौकरी के बदले जमीन ली गई थी। यह सब तब हुआ जब लालू प्रसाद यादव रेलवे मंत्री थे। साल 2004 से 2009 के बीच विभिन्न रेलवे मंडलों में जमीन लेकर कई लोगों को ग्रुप डी में नौकरी दी गई थी। इसके बाद जमीन लेने वालों से लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के नाम करवाई गई थी। ईडी ने बताया था कि कात्याल कंपनी के निदेशक थे। कंपनी का पता नई दिल्ली था। जहां लालू प्रसाद यादव का घर है। पूरे मामले में ईडी ऑक्शन मोड पर है।

बेटी रोहणी की ईडी को धमकी

लालू प्रसाद की छोटी बेटी रोहिणी यादव ने इस पूरे मामले में ईडी को तानाशाह बताते हुए उन्हें धमकी दी है। रोहिणी ने अपने एक्स पर लिखा, “अगर मेरे पापा को कुछ हुआ तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। इससे पहले भी रोहिणी ने अपने एक्स पर लिखा था। ” पापा की हालत ठीक नहीं है वह बीमार है ठीक से चल भी नहीं सकते फिर बिना सहायक के उन्हें गेट के अंदर घुसा लिया गया। जो सरासर गलत है। आपको बता दे कि कल जब लालू प्रसाद यादव ईडी पूछताछ कर रही थी तो दफ्तर के बाहर पार्टी समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई! बिजेंद्र यादव समेत 42 विधायकों को नोटिस, जानिए किन-किन नेताओं पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना हाईकोर्ट ने बिहार के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ये नोटिस चुनाव याचिकाओं पर सुनवाई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...