Manipur: मणिपुर का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, पुलिस ने रोका काफिला; हालात ठीक नहीं होने का दिया हवाला

Rahul Gandhi Manipur Visit: कांग्रेस नेता एंव पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मणिपुर दौरे पर पुलिस ने रोका। हालात ठीक नहीं होने का दिया हवाला।
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कांग्रेस नेता एंव पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करने पुहंचे थे। इंफाल पहुंचने के बाद वह राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर की ओर जा रहे थे। तभी विष्णुपुर चेकपोस्ट के रास्ते में पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया। पुलिस के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले को सुरक्षा कारणों से रोका गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास रोकने को लेकर पुलिस की ओर से भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोका गया। बिष्णुपुर जिले के उटलू गांव के पास राजमार्ग पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर भी फेंके गए। हमें ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका है। इसलिए एहतियात के तौर पर हमने काफिले को बिष्णुपुर में रुकने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी का अभिवादन करने लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें पुलिस ने क्यों रोका है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के लिए है। हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया, लेकिन कहीं भी सड़क जाम नहीं हुई। राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं। मुझे नहीं पता कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया। इस बीच नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ने की कोशिश की।

राहत शिविरों का दौरा करेंगे- राहुल गांधी

आपको बता दें राहुल गांधी 29-30 जून को मणिपुर में रहेंगे। इस दौरान वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे। वे इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे और वे राहत शिविरों का दौरा भी करेंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in