Foundation Day of MP: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज ने जनता को दी बधाई, लिखा ये प्यारा संदेश

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर राज्य की प्रगति और उन्नति कामना की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। @ChouhanShivraj एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर राज्य की प्रगति और उन्नति कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। कभी हम बीमारू थे, लेकिन आज सुचारू हैं। ये यात्रा निरंतर बढ़ती रहेगी। वह समय दूर नहीं, जब मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर 1 राज्य होगा। आइए! हम सब मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाएं।

हरियाणा, छत्तीसगढ़ राज्य को स्थापना दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री चौहान ने हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब के स्थापना दिवस पर भी बधाई दी। उन्होंने लिखा-हरियाणा के स्थापना दिवस की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर ऐसे ही तीव्रतम गति से आगे बढ़ता रहे। सफलता के नए शिखर को स्पर्श करे। हर घर में खुशहाली और समृद्धि बढ़े, यही शुभेच्छा है।

सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के स्थापना दिवस एवं केरल पिरावी व कर्नाटक राज्योत्सव की सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। परमपिता परमात्मा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली बढ़े, राज्य प्रगति पथ पर गतिमान रहे, उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, यही कामना करता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in