back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में BJP की बड़ी चाल, CM फेस नहीं बताया, पर पार्टी के मन में रमन, इस लिस्ट से हुआ उजागर

BJP For Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखें तय हो चुकी हैं। हालांकि भाजपा ने अब तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखें तय हो चुकी हैं। हालांकि भाजपा ने अब तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि इस बार पार्टी बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ेगी, लेकिन पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को पिछले चुनाव जितना ही तरजीह दे रही है। इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि पार्टी ने अब तक जिन नेताओं को टिकट दिया है, उनमें सभी बड़े नेता रमन सिंह ग्रुप के हैं। इनमें 16 पूर्व मंत्री हैं, जो रमन कैबिनेट में शामिल थे।

इन नेताओं के सहारे जीत का प्रयास

छत्तीसगढ़ चुनाव (Chhattisgarh Election) के लिए भाजपा (BJP) ने 85 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है। भाजपा (BJP) ने इस बार 16 पूर्व मंत्रियों पर दांव लगाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय के नाम शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के सहारे भी जीत का प्रयास किया गया है।

रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत मैदान में

भाजपा (BJP) ने रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत को टिकट दिया है। इसी तरह भिलाई नगर से प्रेमप्रकाश पांडेय, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े मैदान में उतारे गए हैं। प्रताप नगर से रामसेवक पैकरा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल और नवागढ़ से दयालदास बघेल पर भरोसा जताया गया है। नारायणपुर से केदार कश्यप और बीजापुर से महेश गागड़ा को टिकट दिया गया है।

घोषित उम्मीदवारों में सभी पूर्व मंत्री रमन के खास

भाजपा (BJP) ने जिन 16 पूर्व मंत्री को टिकट दिया है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी हैं। रमन सिंह के 3 कार्यकाल में ये 16 नेताओं ने मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। खास बात है कि भाजपा ने जैसे टिकट बांटा है, उससे कहा जा सकता है कि पार्टी पुराने चेहरों को नाराज नहीं करना चाहती। जिन 16 पूर्व मंत्रियों को टिकट मिला है, वो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ लंबे समय से जुड़े हैं।

सरगुजा की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

भाजपा (BJP) ने आदिवासी नेता होने की वजह से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को विधानसभा चुनाव में टिकट दे दिया है। वे सरगुजा में अच्छी पकड़ रखती हैं। इसी क्षेत्र से पूर्व मंत्री रामविचार नेताम भी चुनाव लड़ेंगे। सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर अभी कांग्रेस का कब्जा है। बिलासपुर संभाग से भाजपा (BJP) ने पुन्नूलाल मोहिले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, अमर अग्रवाल और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर को उम्मीदवार बनाया है।

रमन अपनी परंपरागत सीट से ही मैदान में

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) अपनी परंपरागत सीट राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। इस संभाग से भाजपा (BJP) ने प्रेमप्रकाश पांडेय (BJP Leader prem prakash Pandey) व दयालदास बघेल को टिकट दिया है। ये दोनों नेता मंत्री रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रमन सरकार में गृह मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan agrawal), राजेश मूणत (Rajesh Munat) और अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) पर भी पार्टी ने दांव खेला है। रायपुर संभाग में 20 सीटें हैं। 14 सीटों पर कांग्रेस, एक पर जकांछ और 5 पर भाजपा काबिज है।

लता उसेंडी को दी बस्तर की जिम्मेदारी

भाजपा (BJP) ने बस्तर संभाग से रमन कैबिनेट में मंत्री का कार्यभार संभाल चुके लोगों को मौका दिया है। इनमें महेश गागड़ा, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी शामिल हैं। लता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बस्तर में पिछली बार भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब था। इस वजह से पार्टी ने इस बार लता को यहां की जिम्मेदारी दी है। यहां की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...