सुषमा स्वराज की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज ने लिखा भावुक संदेश, जिसे पढ़कर आपकी भी आंखे हो जाएंगी नम

दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की आज रविवार को जयंती है। पार्टी लाइन से अलग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सुषमा स्वराज के साथ एक आत्मीय संबंध था।
Sushma Swaraj
Sushma Swaraj

भोपाल, एजेंसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की आज (मंगलवार को) जयंती है। इस अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत पूरा देश उन्हें स्मरण कर रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सुषमा स्वराज में आत्मीय संबंध थे। ऐसे में उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए भावुक संदेश लिखा है।

 मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा भावुक संदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा मां सरस्वती की वरद पुत्री, पूर्व विदेश मंत्री, हमारी श्रद्धेय बहन सुषमा स्वराज जी की जयंती है। अपने कार्यों और विचारों से देश एवं दुनिया के लोगों का दिल जीत लेने वाली, आदरणीय दीदी का आज आत्मविश्वास से मुस्कुराता हुआ चेहरा बरबस ही आंखों के सामने बार-बार आ रहा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in