back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिकेट पर चर्चा संग रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर, जानें कितना अहम रहा EAM का ऑस्ट्रेलिया दौरा

भारतीय विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए दोनों देशों की ओर से किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्रिकेट पर भी चर्चा हुई

सिडनी, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के प्रवास पर पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की है। इस दौरान क्रिकेट की चर्चा के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें साझा करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने ट्वीट किया है कि शनिवार सुबह सिडनी के किर्रीबिल्ली हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई। उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत शुभकामना संदेश दिया। इस दौरान हुई चर्चा में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मंदिरों पर हुए हमला की कड़ी आलोचना की।

रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

भारतीय विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए दोनों देशों की ओर से किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्रिकेट पर भी चर्चा हुई। इसके लिए ट्वीट कर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, और हां, हमने क्रिकेट पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच हिंद प्रशांत महासागर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

एक जैसे विचार वाले देशों को मिलकर काम करना होगा

भारतीय विदेश मंत्री ने रायसीना@सिडनी बिजनेस ब्रेकफास्ट को संबोधित किया। यह आयोजन पहली बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। आयोजन में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय वातावरण में एक जैसे विचार वाले देशों को मिलकर काम करना होगा। इससे अर्थव्यवस्थाओं पर मंडराते खतरे कम होंगे। उन्होंने डिजिटल दुनिया की चुनौतियों का मिलकर सामना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के स्थायित्व के लिए मिलकर काम करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक गंभीर साझेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए सभी सहयोगियों की प्रशंसा की जानी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵