back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 4 सदस्य लापता

अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान क्वींसलैंड राज्य तट के पास ऑस्ट्रेलियाई सेना के एक हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिर जाने के बाद चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए हैं।

ब्रिसबेन, हि.स.। अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान क्वींसलैंड राज्य तट के पास ऑस्ट्रेलियाई सेना के एक हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिर जाने के बाद चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए हैं। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बताया कि एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हैमिल्टन द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अभ्यास में 13 राष्ट्र और 30,000 से अधिक सैन्य कर्मी शामिल

अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। एक बचाव हेलिकॉप्टर ने व्हिटसंडे द्वीप समूह में डेंट द्वीप के पास शनिवार सुबह मलबा देखे जाने की सूचना दी। ताइपन तालिस्मान सेबर में भाग ले रहा था, जो एक द्विवार्षिक संयुक्त अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई सैन्य अभ्यास है, जो बड़े पैमाने पर क्वींसलैंड में हो रहा है। इस साल के अभ्यास में 13 राष्ट्र और 30,000 से अधिक सैन्य कर्मी शामिल हैं।

तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। मार्लेस ने कहा कि वहां एक और हेलिकॉप्टर मौजूद

उधर, उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्य सवार थे और उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। मार्लेस ने कहा कि वहां एक और हेलिकॉप्टर मौजूद था, जिसका मतलब है कि खोज और बचाव तुरंत शुरू करने में सक्षम था। उन्होंने ब्रिस्बेन में संवाददाताओं से कहा, “चालक दल के चार सदस्यों के परिवारों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हमारी उम्मीदें और हमारी संवेदनाएं चालक दल और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘ये दिन की शुरुआत है और इस घटना के बारे में बहुत अधिक जानकारी दी जानी है, लेकिन रक्षा अभ्यास, जो हमारे रक्षा बल की तैयारी के लिए बहुत आवश्यक हैं, वो इसे लेकर बहुत गंभीर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...