back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम के CM ने दिए राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, जानिए पूरी कहानी

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसके बाद से देशभर के कांग्रेसी नेता हेमंत बिस्व सरमा पर भड़के हुए है। और फैसले की निंदा कर रहे है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर असम सरकार ने FIR दर्ज कराई है। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को असम पुलिस ने गुवाहाटी जाने से रोका था। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद राज्य के सीएम ने पुलिस के काम में बाधा डालने, भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओ पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अब देशभर के कांग्रेसी नेता हेमंत बिस्वा सरमा के फैसले का विरोध कर रहे है। जहां राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस फैसले की निंदा की।

किस वजह से दर्ज हुआ मामला

राहुल गांधी समेत जिन कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। उसमें उन पर पुलिस से झड़प, पुलिस के काम में बाधा डालने, आपराधिक साजिश, गौर कानूनी रूप से एकत्र होना, दंगा करने , सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,आदि चीजों को मद्देनजर रखते हुए केस दर्ज किया गया है। राहुल गांधी ने कहा मेरे और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मतलब है कि मुख्यमंत्री डरे हुए है।

झड़प कब हुई थी?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सीएम ने यात्रा को बाईपास से निकलने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद असम पुलिस ने गुवाहाटी में घुसने से रोक दिया। इस बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज हो गए और पुलिस से भिड़ गए। जहां कई पुलिसकर्मी घायल हुए। तो वहीं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा। जिसके बाद सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी को निर्देश देते हुए वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस बीच सीएम ने एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम मेघालय में था। लेकिन अपशब्द असम में कर रहे थे। वहीं राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा था कि सीएम अब उछल कूद कर रहे है। मेरे खिलाफ फालतू के एफआईआर दर्ज हो रहे है। सीएम डर गए है। वो कुछ भी कर लें। हम तूफान के जैसे उनके सामने खड़े है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...