back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vietnam: वियतनाम की सबसे अमीर महिला ट्रूओंग माय लैन को मिली मौत की सजा, बैंक से $12.5 अरब का किया घपला

Vietnam News: वियतनाम की सबसे रियल स्टेट की कंपनी की मालकिन ट्रूओंग माय लैन ने को वियतनाम की एक अदालत ने 12.5 अरब रुपये के फर्जीवाड़े मामले में मौत की सजा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वियतनाम की एक अदालत ने रियल स्टेट टाइकून ट्रूओंग माय लैन को देश के सबसे बड़े धोखाधड़ी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। ट्रूओंग माय लैन पर 304 ट्रिलियन डोंग यानि कि $12.5 बिलियन का फर्जीवाड़े का आरोप है। साइगोन कमर्शल बैंक से 1 दशक पहले लैन ने बैंक से कर्ज़ा लिया था।

दोनों पति-पत्नी फर्जी लोन में आरोपी

ट्रूओंग माय लैन पर रिश्वतखोरी, सत्ता के दुरुपयोग, विनियोजन और बैंकिंग कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ट्रूओंग माय लैन की शादी हांगकांग के एक धनी व्यापारी से हुई थी। उनके पति पर भी पर साइगोन कमर्शल बैंक से पैसे निकालने के लिए फर्जी लोन आवेदन करने का आरोप है। इस मामले पर उनपर मुकदमा चल रहा है।

ट्रूओंग माय लैन पर क्या है आरोप?

$12.5 बिलियन के फर्जीवाड़े मामले में बैंक की ओर से पेश वकील ने कहा कि ट्रूंग माई लैन ने 12.5 अरब डॉलर का गबन किया है। घोटाले से हुई कुल क्षति $27 बिलियन है। जो देश की 2023 जीडीपी के 6 प्रतिशत के बराबर है। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है और घोटाले के लिए अपने बिजनस पार्टनर को दोषी ठहराया है।

क्या ट्रूंग माई लैन को मिलेगी मौत की सजा?

ट्रूंग माई लैन को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। कोर्ट ने लैन की 1,000 से अधिक संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। इस मामले में ट्रूंग माई लैन और साइगोन कमर्शल बैंक के कुछ अधिकारियों समेत राज्य के अधिकारियों को दी गई 5.2 मिलियन डॉलर की रकम देने का आरोप भी लगा है। अक्टूबर 2022 में ट्रूंग माय लैन की गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में राजधानी हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में विरोध प्रदर्शन किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का नया आरोप, लोन का गंभीर मामला दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने IPC...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...