back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Hamas War: क्रिसमस पर बेथलहम में छाया सन्नाटा, गाजा में 100 लोगों की मौत, मातम में बदला त्यौहार

Jerusalem: युद्ध के चलते क्रिसमस पर ईसा मसीह की जन्मभूमि बेथलेहम में संभवत पहली बार सन्नाटे के हालात रहे। वहां रहने वाले ईसाइयों ने गिरजाघर में एक मोमबत्ती जलाकर क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना की।

यरुशलम, हि.स.। युद्ध के चलते क्रिसमस पर ईसा मसीह की जन्मभूमि बेथलेहम में संभवत: पहली बार सन्नाटे के हालात रहे। वहां रहने वाले ईसाइयों ने गिरजाघर में एक मोमबत्ती जलाकर क्षेत्र में शांति के लिए प्रार्थना की। बेथलेहम इजराइल के कब्जे वाले फिलस्तीनी क्षेत्र वेस्ट बैंक का शहर है। इजराइली वायुसेना के हवाई हमले मध्य रात्रि से कुछ पहले शुरू हुए और उसके बाद सुबह तक अनवरत जारी रहे। इस हमल में 100 से अधिक फिलस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की आशंका है।

बीती रात इजरायली हमलों में 100 लोग मारे गए

गाजा में 11 हफ्ते से जारी लड़ाई में रविवार-सोमवार की रात सबसे ज्यादा खूनखराबे वाली रही। बीती रात इजरायली हमलों में 100 लोग मारे गए और इससे ज्यादा घायल हुए। इस खूनखराबे से विचलित ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने इजरायली बंधकों की अविलंब रिहाई और उसके साथ ही युद्ध की समाप्ति की अपील की है।

हमलों में मरने वाले ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं

फिलस्तीनी मीडिया के अनुसार, इजराइली सेना के हमलों के निशाने पर अब मध्य गाजा का क्षेत्र है। वहां पर रात-दिन बमबारी और गोलाबारी हो रही है। इजराइल के ताजा हमलों में मरने वाले ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। ज्यादातर लोग अल-बुरेज, अल-नुसीरत और मेघाजी शहरों में मारे गए हैं। दक्षिण गाजा के बड़े शहर खान यूनिस में बीती रात के हवाई हमलों में 23 लोग मारे गए हैं। मध्य गाजा के शहरों और खान यूनिस में मारे गए लोगों की कुल संख्या 100 है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की गंभीर टिप्पणी

इजाराइली सेना ने कहा है कि उसने लक्ष्य पर हमले किए हैं, इसलिए वह मरने वालों की सही संख्या का पता लगाएगी। इस बीच गाजा के कई शहरों में भीषण लड़ाई जारी है, सोमवार को इजरायल के 2 सैनिक और मारे गए। इन्हें मिलाकर 20 अक्टूबर से शुरू हुई जमीनी कार्रवाई में मरने वाले सैनिकों की कुल संख्या 158 हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमें युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है लेकिन इसके अतिरिक्त कोई विकल्प भी नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ने मनाया पहला क्रिसमस, विक्की संग शेयर की खूबसूरत झलक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ ने इस बार क्रिसमस कुछ अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। नवंबर में बेटे को...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...