back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगाल पाकिस्तान में बजी खतरे की घंटी, तालिबान अफगानिस्तान की तरह जुटा आतंकी नेटवर्क विस्तार करने में

तालिबान के आतंकी अपने नेटवर्क का विस्तार करने में जुटे हैं। पाकिस्तान में कुल इनकी 12 इकाइयों का एलान किया

इस्लामाबाद, हिन्दुस्थान समाचार। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) अब पूरे पाकिस्तान में पांव पसार रहा है। टीटीपी ने पंजाब सहित 12 इकाइयों का एलान किया है। टीटीपी ने अब उसी तरह पाकिस्तान पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बनाई है, जैसे अफगानिस्तान में तालिबान ने किया था।

पाकिस्तान में 12 इकाइयों का किया एलान

टीटीपी के आतंकी अपने नेटवर्क का विस्तार करने में जुटे हैं। पाकिस्तान में कुल इनकी 12 इकाइयों का एलान किया है। टीटीपी ने बलूचिस्तान के कलात और मकरान इलाके में नई प्रशासनिक इकाई की घोषणा की है। साथ ही पाकिस्तान के सबसे बड़े सूबे पंजाब के उत्तरी और दक्षिणी इलाके में इकाइयों की स्थापना की है।

देश के खराब हालातों का उठा रहा था फायदा

दरअसल देश के खराब हालात का फायदा उठाते हुए टीटीपी आतंकी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और इसीलिए टीटीपी ने पिछले सप्ताह नई मोर्चेबंदी का ऐलान किया है। ये आतंकी अब देश के उन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं जहां धार्मिक और जातीय विवाद बहुत ज्यादा हैं। टीटीपी की यह चाल है कि पाकिस्तान के उन इलाकों को निशाना बनाया जाए जो कमजोर है ताकि सुरक्षा बलों के लिए चुनौती पैदा की जा सके।

अफगानिस्तान की तरह यहां पर भी बना रहा वही रणनीति

टीटीपी ने अब पाकिस्तान के अंदर 12 प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना कर दी है। इनमें से 7 खैबर पख्तूनख्वा, 1 गिलगिट-बाल्टिस्तान और 1-1 पंजाब तथा बलूचिस्तान में हैं। टीटीपी की इन नई इकाइयों की घोषणा उस समय हुई है, जब पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से टीटीपी आतंकियों को हटाने का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि टीटीपी के आतंकी भी वही रणनीति अपना रहे हैं, जो अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनाई थी और फिर वहां कब्जा कर लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...