back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Taiwan Earthquake: 6 घंटों में भूकंप के 80 झटकों से कंपकपाया ताइवान, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

Taiwan: ताइवान में 22 अप्रैल को 6 घंटे में भूकंप के 80 झटके महसूस किए गए। अबतक किसी के हताहत की खबर नहीं आई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ताइवान में 22 अप्रैल की शाम 5 बजे से देर रात 12 बजे तक 80 से ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 6.3 तीव्रता का भूकंप रहा, जो भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 12 बजे आया। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पूर्वी काउंटी हुलिएन में धरती से 5.5 किलोमीटर नीचे था।

जापान, चीन और फिलिपींस तक महसूस हुए झटके

भूकंप के कारण राजधानी ताइपे में कई इमारतें झुक गईं हैं। जापान, चीन और फिलिपींस में भी हल्के झटके महसूस किये गए। फिलहाल किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले इसी माह 3 अप्रैल को ताइवान में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई थी। तब से अब तक ताइवान में सैकड़ों झटके महसूस किए हैं। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि काउंटी हुलिएन में 3 अप्रैल को आए भूंकप में क्षतिग्रस्त हुआ होटल ताजा झटकों के कारण थोड़ा और झुक गया है।

भूकंप प्रभावित देश है ताइवान

ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर बसा देश है, जो भूकंप के लिहाज से सेंसिटिव माना जाता है। 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि 22 अप्रैल की शाम से शुरू होने वाले भूकंपों का सिलसिला रात तक जारी रहा। जिसकी तीव्रता लगभग 180 आंकी गई। भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक वू चिएन-फू ने संवाददाताओं से कहा कि झटके ऊर्जा का सेंटर थे और इससे अधिक की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि ये झटके इतने मजबूत नहीं थे। उन्होंने कहा, इस सप्ताह पूरे ताइवान में भारी बारिश की आशंंका है। हुलिएन शहर में लोगों को आगे के इस तरह के प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Earthquake in Taiwan: ताइवान में शक्तिशाली भूकंप के झटके; कई इमारतें ध्वस्त, सुनामी की चेतावनी

ताइपे, (हि.स.)। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे दहशत फैल गई।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...