सीरिया पर रूस का हवाई हमला, 13 की मौत; सीरिया ने इस बमबारी को बताया- 'जालिम और कत्लेआम'

रूस के सीरिया पर हमले में दो बच्चों समेत 13 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह हमले उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में सीरिया के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में किए गए हैं।
Russia attack on Syria
Russia attack on Syria

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Russia attack on Syria: रूस ने 24 घंटे पहले मुस्लिम बहुल देश सीरिया को उसके उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत पर हवाई हमला कर दहला दिया। इस हमले में दो बच्चों समेत 13 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह हमले उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में सीरिया के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में किए गए हैं। जिस्र अल-शुघुर शहर में हुए इस हवाई हमले में एक फल और सब्जी बाजार तबाह हो गया।

यह हमला 'जालिम और कत्लेआम'

सीरिया ने रूस के इस बमबारी को 'जालिम और कत्लेआम' बताया है। स्थानीय व्हाइट हेलमेट (आपातकालीन प्रतिक्रिया समूह) ने बताया कि ईद-उल-अजहा से पहले हुई इस बमबारी से मातम छाया हुआ है। उत्तर पश्चिमी सीरिया में 2023 में यह अब तक का सबसे घातक हमला है।

पिछले हफ्ते भी हुआ था हमला

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के चीफ रामी अब्देल रहमान ने कहा कि यह 2023 का सीरिया में रूस का सबसे आक्रामक हमला है। उन्होंने कहा यह नरसंहार के बराबर है। पिछले हफ्ते भी रूस के ड्रोन हमले में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। रविवार शाम सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमा और लताकिया प्रांत में ऐसे हमलों में कई लोगों की मौत हुई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in