back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस की पश्चिमी देशों को हथियार नहीं देने की चेतावनी के तुरंत बाद अमेरिका ने यूक्रेन को किया मदद का ऐलान

पुतिन ने कहा कि रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के जरिए धीरे-धीरे यूक्रेन का असैन्यीकरण करने में लगा है। अगर पश्चिमी देश संघर्ष को हल करना चाहते हैं तो उन्हें कीव को हथियार देना बंद करना होगा।

मॉस्को, हिन्दुस्थान समाचार। यूक्रेन युद्ध समाप्त करने और संकट सुलझाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों से सैन्य मदद बंद करने की बात कही है। पुतिन का मानना है कि यूक्रेन संघर्ष के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ है। लेकिन, पुतिन के इस प्रस्ताव के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने यूक्रेन को 325 मिलियन डॉलर के नए रक्षा पैकेज का ऐलान कर दिया। इससे साबित होता है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन के खुद हार मानने तक सैन्य सहायता देना जारी रखेंगे। रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

यूक्रेनी सेना वर्तमान में लगातार कर रही है हमले

पुतिन ने सैन्य संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि दुश्मन किसी भी दिशा में सफल नहीं हुआ। उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पुतिन ने बताया कि यूक्रेनी सेना वर्तमान में शाख्त्योर्स्क और वर्मेवका में लगातार हमले कर रही है, लेकिन अग्रिम मोर्चों तक पहुंचने में विफल रही है। कुल मिलाकर, यूक्रेन चार दिशाओं से हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन बड़े पैमाने पर जवाबी हमला कर रहा है। चार जून से यूक्रेनी काउंटर ऑपरेशन के दौरान दुश्मन ने यूक्रेनी सेना ने 160 से अधिक टैंक खो दिए, जबकि हमें 54 टैंक गंवाने पड़े। उनमें से कुछ को मरम्मत कर फिर से इस्तेमाल के योग्य बनाया जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए हथियार देना बंद करें पश्चिमी देश

पुतिन ने कहा कि रूस अपने विशेष सैन्य अभियान के जरिए धीरे-धीरे यूक्रेन का असैन्यीकरण करने में लगा है। अगर पश्चिमी देश संघर्ष को हल करना चाहते हैं तो उन्हें कीव को हथियार देना बंद करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम को यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करने की जरूरत है, अगर वे जारी संघर्ष को हल करना चाहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...