back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल में चीफ जस्टिस कार्की की नियुक्ति पर 15 जून को होगा फैसला

समिति के वरिष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर जबरा ने बताया कि बैठक में 14 जून को कार्की के खिलाफ शिकायत पर चर्चा होगी और 15 जून को फैसला लिया जाएगा।

काठमांडू, हिन्दुस्थान समाचार। नेपाल के चीफ जस्टिस पद पर हरिकृष्ण कार्की की नियुक्ति का निर्णय गुरुवार होगा। संसदीय सुनवाई समिति की सोमवार को हुई बैठक में 15 जून को चीफ जस्टिस की नियुक्ति का फैसला लेने का निर्णय लिया गया।

चीफ जस्टिस पद के लिए प्रस्तावित हरिकृष्ण कार्की के खिलाफ आई 29 शिकायतें

समिति के वरिष्ठ सदस्य पशुपति शमशेर जबरा ने बताया कि बैठक में 14 जून को कार्की के खिलाफ शिकायत पर चर्चा होगी और 15 जून को फैसला लिया जाएगा। चीफ जस्टिस पद के लिए प्रस्तावित हरिकृष्ण कार्की के खिलाफ 29 शिकायतें आई हैं। शिकायतकर्ताओं में से एक सिटिंग जज हैं। शिकायत का अध्ययन करने के बाद आगे की चर्चा की तिथि निर्धारित की गई है।

दो महीने के लिए बने रहेंगे प्रधान न्यायाधीश

यदि कार्की को नियुक्ति मिल भी जाती है, तो भी वे केवल दो महीने के लिए प्रधान न्यायाधीश बने रहेंगे। नेपाल के संविधान के अनुसार संवैधानिक परिषद की सिफारिश के बाद संसदीय सुनवाई में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी जानी चाहिए। इसके बाद ही राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Stray Dog Feeding Rights: क्या सार्वजनिक जगह पर कुत्तों को खाना खिलाना वैध है? जानें नियम, अधिकार और कोर्ट की गाइडलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इन दिनों आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर विमर्श चल पड़ा है। एक वर्ग का मानना है कि कुत्ते को खाना...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵