back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन के साथ त्रिपक्षीय संचार प्रक्रिया शुरू करने पर सहमत हुए जापान और दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया से लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की जापान यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों की दृष्टि से सकारात्मक मानी जा रही है।

टोक्यो, एजेंसी। वैश्विक पटल पर चीन को लेकर घमासान थम नहीं रहा है। उत्तर कोरिया का मुकाबला कर रहे जापान और दक्षिण कोरिया शिखर वार्ता कर आपसी विवाद हल करने और चीन के साथ त्रिपक्षीय संचार प्रक्रिया शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। इस बीच नौकाओं का पीछा कर जापानी सीमा क्षेत्र में चीनी जहाजों के घुसने से तनाव भी बढ़ा है। वहीं, चीन ने एक बार फिर दोहराया है कि ताइवान की आजादी के लिए कोई जगह नहीं है।

उत्तर कोरिया से लगातार बढ़ रहा तनाव
उत्तर कोरिया से लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की जापान यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों की दृष्टि से सकारात्मक मानी जा रही है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ हुई शिखर वार्ता में दोनों देशों के बीच नियमित यात्राओं को दोबारा शुरू करने और व्यापार विवाद को हल करने के लिए कदम उठाने पर सहमित बनी है।

फुमियो किशिदा ने बताया बड़ा कदम
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दो देशों की सुरक्षा और आर्थिक रिश्तों को पुनर्निर्माण के लिए इसे एक बड़ा कदम बताया, क्योंकि दोनों देशों में लंबे समय से शत्रुता रही है और वे इससे उबरने में जुटे हैं। बैठक में दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न आयामों पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने अपने सुरक्षा संबंधों का नवीनीकरण किया। यून और किशिदा ने कहा कि दोनों देश चीन के साथ त्रिपक्षीय संचार प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने पर सहमत हुए हैं।

जापान ने किया दावा
चीन को लेकर जापान और दक्षिण कोरिया के बीच सहमति को लेकर जापान ने दावा किया कि पूर्वी चीन सागर में मछली पकड़ने वाली दो जापानी नौकाओं का पीछा करते हुए दो चीनी जहाजों ने सेनकाकू द्वीप के पास जापानी समुद्र में प्रवेश किया है। चीनी जहाजों ने कथित तौर पर शुक्रवार को ताइशो द्वीप के प्रादेशिक जल में प्रवेश किया। इसे लेकर दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है।

जापानी जल क्षेत्र में घुसे जहाज
तट रक्षक अधिकारियों ने कहा कि जहाज, दो अन्य चीनी जहाजों के साथ, पहले जापान के क्षेत्रीय जल के बाहरी क्षेत्र में मंडरा रहे थे। यही चीनी जहाज गुरुवार को जापानी जल क्षेत्र में भी घुसे थे। तीन चीनी जहाजों ने गुरुवार को ऊत्सुरी द्वीप क्षेत्र के प्रादेशिक जल में प्रवेश किया।

दरअसल उत्तर कोरिया के मामले में जापान व दक्षिण कोरिया को अमेरिका का साथ मिल रहा है, वहीं ताइवान के बीच चीनी-अमेरिकी तनातनी भी जारी है। चीन ने एक बार फिर ताइवान की आजादी को खारिज किया है।

ताइवान क्षेत्र पर चीन का दावा
चीन के रक्षा प्रवक्ता तान केफेई ने साफ कहा है कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ताइवान की स्वतंत्रता और अलगाववादी गतिविधियों के लिए किसी भी तरह की कोई जगह नहीं छोड़ेगी। चीनी सेना अपने देश की राष्ट्रीय संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगी। केफेई ने अमेरिका द्वारा हाल ही में ताइवान स्ट्रेट में तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों को लेकर यह टिप्पणी की। बता दें कि ताइवान क्षेत्र पर चीन अपना इलाका होने का दावा करता रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...