back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas: वेस्ट बैंक के अस्पताल पर इजराइल का हमला, 3 आतंकी ढेर, महिला व चिकित्साकर्मी के वेश में की रेड

Jerusalem: इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक के एक अस्पताल में घुसकर 3 हमास के आतंकियों को मार गिराया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले की निंदा की।

यरुशलम, हि.स.। इजराइली बल ने मंगलवार को वेस्ट बैंक में एक अस्पताल पर छापेमारी कर 3 फिलस्तीनी आतंकियों को मार गिराया है। इजराइली बल के सैनिकों ने महिलाओं और चिकित्साकर्मियों के वेश में अस्पताल में घुसे जिससे अस्पतालकर्मी चौंक गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइली सेना पर दबाव डालकर अस्पतालों पर इस तरह के अभियानों को रोकने की अपील की है। कहा, बीते 24 घंटे में गाजा में 114 फिलस्तीनी मारे गए हैं और 249 लोग घायल हुए हैं।

इजरायली बलों ने वेस्ट बैंक में अस्पताल परिसर में आतंकियों पर बोले धावा

फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली बल ने वेस्ट बैंक के जेनिन टाउन में आइबीएन सिना अस्पताल परिसर में धावा बोल दिया। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि वहां पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं, इसका मतलब कि यह लक्षित हमला था। वहीं, इजराइली सेना ने बिना साक्ष्य दिए अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कि आतंकी अस्पताल को छिपने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इजराइली बल ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक हमास सदस्य, दूसरा हमास के सहयोगी संगठन इस्लामिक जिहाद से जुड़ा था और तीसरा जेनिन का स्थानीय आतंकी था।

इजराइली सेना ने किया दावा

इजराइली सेना ने दावा किया कि इनमें से एक हमला करने की योजना के तहत हथियार और गोला बारूद एकत्र करने में जुटा था। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित अस्पताल के सुरक्षा कैमरे के फुटेज में लगभग एक दर्जन गुप्त बल के जवानों को दिखाया गया है, जिनमें से अधिकांश सशस्त्र थे। वे महिलाओं, व चिकित्साकर्मियों की वेशभूषा में थे। सर्जिकल मास्क पहने एक व्यक्ति के एक हाथ में राइफल और दूसरे हाथ में मुड़ी हुई व्हीलचेयर थी। इजरायल बल ने गाजा में बीते सप्ताह मारे गए दर्जनों फिलस्तीनियों के शव फिलस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दिए।

26,751 फिलस्तीनी मारे जा अबतक

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल इसकी पुष्टि नहीं की है कि कितने शव सौंपे हैं। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने यह संख्या करीब 100 बताई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते साल 7 अक्टूबर के बाद इजरायली हमले में अब तक 26,751 फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं जबकि 65,636 लोग घायल हैं। इजरायल, कतर, मिस्त्र और अमेरिका द्वारा बंधकों की रिहाई और स्थायी युद्ध विराम के प्रयास जारी हैं। हमास संघर्ष विराम समझौते के प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है। इस बीच, इजरायल में नेतन्याहू सरकार को उसके धुर दक्षिणपंथी सहयोगियों ने धमकी दी है कि अगर लापरवाही से कोई समझौता किया गया तो वह सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“गाजा में सिर्फ हमले रोके गए, अभी पूर्ण विराम नहीं” हमास के साथ युद्धविराम को लेकर इजरायल का बयान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इजरायल सरकार ने बीते रविवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल गाजा में हमलों पर अस्थायी विराम दिया गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...