नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजरायल और राफा के बीच चल रहे युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने आज अपने बयान में कहा कि 13 मई को गाजा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग में काम कर रहे कर्नल वैभव अनिल काले (रिटायर्ड) की मौत से हमें गहरा दुख हुआ है। गाजा में इजरायली अटैक में उनकी मौत हो गई है।
भारत लाया जाएगा कर्नल वैभव अनिल काले का पार्थिव शरीर
विदेश मंत्रालय ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन और तेल अवीव और रामल्लाह में मिशन को कर्नल वैभव अनिल काले के पार्थिव शरीर को भारत में उनके परिवार को सौंपने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि “वे घटना की जांच के संबंध में इजरायली अधिकारियों के संपर्क में हैं।”
भारतीय नागरिक की मौत
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, 46 वर्षीय कर्नल वैभव अनिल काले राफा से खान यूनिस इलाके में एक अस्पताल जा रहै थे। तभी अचानक राफा में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ। इस हमले में उनकी गाड़ी को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसमें दो लोग सवार थे। एक की हालत गंभीर है और दूसरे की मौत हो गई इनकी पहचान संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत भारतीय नागरिक कर्नल वैभव अनिल काले (रिटायर्ड) की पुष्टि हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने कर्नल वैभव अनिल काले की मौत की संवेदना दी है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि “इस मामले में जांच अभियान जारी है। इस घटना में घायल होने वाला दूसरा व्यक्ति जॉर्डन से है। हम उसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।”
जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट से थे कर्नल वैभव
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, कर्नल वैभव अनिल ने 2022 में भारतीय सेना से रिटायरमेंट लिया था। वह भारतीय सेना की जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट का हिस्सा था। संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के लिए उन्होंने 2 साल पहले सेना से रिटायरमेंट लिया था। वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग में काम करते थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





