back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत पुराने रुख पर कायम, कहा- कूटनीतिक समाधान तलाशा जाए

Russia Ukraine War: आज साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के संबंध में भारत की नीति स्पष्ट है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युल मैक्रों की ओर से यूक्रेन में पश्चिमी देशों की सेना भेजने की पेशकश पर विदेश मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। मैक्रां ने हाल में युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेन की कमजोरी के मद्देनजर पश्चिमी देशों की सेना भेजने की संभावना व्यक्त की थी।

यूक्रेन संघर्ष के संबंध में भारत की नीति स्पष्ट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि यूक्रेन संघर्ष के संबंध में भारत की नीति स्पष्ट है। हमने उच्च स्तरीय और विभिन्न स्तरों पर यह इच्छा व्यक्त की है कि इस मसले को बातचीत और कूटनीति से सुलझाया जाना चाहिए। दोनों पक्षों को आपस में बातचीत करनी चाहिए। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रूस में करीब 20 भारतीय काम करने गए थे तथा उन्होंने वहां से वापस आने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया था। विदेश मंत्रालय ने रूसी सेना के सहयोगी कार्यों में लगे इन भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास और मास्को में अधिकारियों से संपर्क किया है।

मालदीव के संबंध प्रवक्ता दिया यह जवाब

मालदीव के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि हेलीकॉप्टर सुविधा में काम करने के लिए भारत से एक तकनीकी दल वहां पहुंच गया है। यह दल मौजूदा कर्मियों का स्थान लेगा। इसके साथ कतर में पूर्व भारतीय नौसेनिकों से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सात भारतीय लौट आए हैं और एक आवश्यक औपचारिकता पूरी करने बाद वापस आएगा।

सरकारी स्तर पर कोई भारतीय वहां नहीं गया- विदेश मंत्रालय

हरियाणा में अंबाला पुलिस की ओर से आंदोलनकारी किसानों के पासपोर्ट रद्द किए जाने की चेतावनी संबंधी रिपोर्ट पर प्रवक्ता ने कहा कि पासपोर्ट के बारे में एक निश्चित विधिविधान है और उसी के अनुरूप काम किया जाता है। इसके साथ विदेश मंत्रालय के प्रवाक्ता से ब्रिटेन की नागरिक निताशा कौल को भारत में प्रवेश न दिए जाने के संबंध में हुए सवाल पर कहा कि सरकार यह तय करती है कि ऐसे मामले में क्या किया जाए?

इजराइल में भारतीयों को भेजे जाने के प्रश्न के उत्तर में प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी स्तर पर कोई भारतीय वहां नहीं गया है। व्यक्तिगत स्तर पर लोग वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं। संघर्ष के इस दौर में भी हजारों भारतीय सहायक सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत का चीन को करारा जवाब, कहा- अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शंघाई एयरपोर्ट पर अरुणाचल प्रदेश की एक भारतीय महिला यात्री के साथ हुई कथित दुर्व्यवहार की घटना के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...