back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Houthis: अदन की खाड़ी में हूती का आतंक, जहाज को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें, 3 की मौत, 4 घायल

Yemen News: हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 नाविकों की मौत हो गई और 4 लोगों घायल हो गए हैं।

साना, हि.स.। अदन की खाड़ी में बुधवार को एक व्यापारिक जहाज पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में 3 नाविक मारे गए। इस हमले में 4 अन्य घायल भी हुए हैं। गाजा पर इजराइल के आक्रमण के बाद से यह पहली बार है जब दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया। हूती ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अमेरिकी ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”हूती आतंकवादियों ने बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल (एएसबीएम) बारबाडोस के झंडे और लाइबेरिया के स्वामित्व वाले जहाज की ओर दागी गई। मिसाइल जहाज पर गिरी। इससे बहुराष्ट्रीय चालक दल के 3 सदस्यों की मौत हो गई। कम से 4 लोग घायल हो गए। इनमें 3 की स्थिति गंभीर है। जहाज को क्षति पहुंची है।”

ब्रिटेन ने भी हमले की निंदा की

सेंटकॉम ने कहा है कि चालक दल ने जहाज को छोड़ दिया और सहयोगी युद्धपोत (हूती विद्रोहियों को) जवाब दे रहे हैं। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पिछले दो दिन में हूतियों द्वारा दागी गई यह दूसरी एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल है। इस बीच ब्रिटेन के दूतावास ने एक्स पर लिखा, ”3 निर्दोष नाविकों की मौत हो गई है। यह हूतियों की ओर से दागी गई मिसाइलों का परिणाम है। मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए हमारी गहरी संवेदना है।”

इजराइल से बौखलाया है हूती

हूतियों के हमले से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ईरान समर्थित संगठन पिछले साल नवंबर से वाणिज्यिक और सैन्य नौवहन को निशाना बना रहा है। हूतियों ने शुरू में कहा था कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सिर्फ इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाएंगे। बाद में उसने अपने लक्ष्यों में ब्रिटेन और अमेरिका के जहाजों को भी शामिल कर लिया। पिछले दिनों अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories