दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहान्सबर्ग की इमारत में लगी आग, सात बच्चे समेत 73 लोगों की हुई मौत; 52 घायल

बहुमंजिला में भीषण आग लगने के बाद कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, 73 लोगों को अपनी जान फिर भी गंवानी पड़ी। मरने वालों में सात बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहान्सबर्ग की इमारत में लगी आग
दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहान्सबर्ग की इमारत में लगी आग

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर से बहुत ही बुरी खबर आ रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यहां पर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 73 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 52 से ज्यादा लोग इस बड़े हादसे में घायल हो गए हैं।

मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल

बहुमंजिला में भीषण आग लगने के बाद कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, 73 लोगों को अपनी जान फिर भी गंवानी पड़ी। मरने वालों में सात बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

20 साल में नहीं देखा ऐसा भीषण हादसा

ये हादसा कितना भीषण था आपातकालनी प्रबंधक के इस वाक्य से पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अपने 20 के सेवा काल में ऐसी घटना नहीं देखी। अधिकारियों ने बताया कि आग को बहुत हद तक बुझा दिया गया है। हालांकि, जोहान्सबर्ग शहर की इमारत आग लगने की वजह से काली पड़ चुकी है। अधिकारियों के द्वारा बताया जा रहे है कि बचाव अभियान जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in