back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल तातोपानी से चीन को 182 वस्तुओं का करेगा निर्यात, सोमवार को खुल जाएगी क्रासिंग

चीन के साथ रसुवागढ़ी सीमा पार दो तरफा आवागमन की सुविधा है। हालांकि, तातोपानी नाका रसुवागढ़ी नाका की तुलना में सिगात्से के अधिक निकट है।

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल सोमवार से तातोपानी क्रॉसिंग से चीन को निर्यात शुरू कर देगा। चीन ने केवल 182 वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी है। नेपाल तातोपानी क्रॉसिंग को खोलने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहा था। इस पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तिब्बत की राजधानी ल्हासा और चीन की राजधानी बीजिंग में तक में चर्चा हो चुकी है।

आयात निर्यात पर चर्चा
इसी 17 अप्रैल को एक मई से आयात और निर्यात दोनों का संचालन शुरू करने पर सहमति हुई थी। नेपाल जिन वस्तुओं का चीन को निर्यात करेगा, उनमें जड़ी-बूटी, नूडल्स, हस्तशिल्प की वस्तुएं आदि शामिल हैं। तातोपानी कस्टम्स के प्रमुख दयानंद केसी ने बताया कि चीन से सेब और लहसुन जैसी वस्तुएं ज्यादा आ रही हैं। चीन पके हुए मांस के निर्यात पर सकारात्मक नहीं दिख रहा।

सोमवार से खुल जाएगा बॉर्डर
अप्रैल में नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौडेल ने इस संबंध में बातचीत के लिए बीजिंग का दौरा किया था। चीन ने बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए तातोपानी क्रॉसिंग को अभी भी बंद कर रखा है। सोमवार से यह बॉर्डर खुल जाएगा। चीन ने अपने हिस्से का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है।
चीन के साथ रसुवागढ़ी सीमा पार दो तरफा आवागमन की सुविधा है। हालांकि, तातोपानी नाका रसुवागढ़ी नाका की तुलना में सिगात्से के अधिक निकट है। परिवहन सस्ता होने के कारण व्यवसायी तातोपानी मार्ग को महत्व देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में प्रदर्शनकारियो के सामने झुकी ओली सरकार, होम मिनिस्टर का इस्तीफा, अब तक 20 की मौत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन हिंसक हो गया...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵