Amit Shah Rally: बिहार में नीतीश पर गरजे शाह, कहा- पलटू बाबू पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया?

Amit Shah News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर है। वहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
Amit Shah
Amit Shah

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आने के साथ ही अब राजनितिक गलियारों में हलचाल बढ़ने लगी है। एक तरफ जहाँ विपक्ष एकजुट होकर इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा तैयार करने की कोशिश कर रहा है। तो वहीं अब भाजपा ने भी विपक्ष को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी गुरुवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गांधी मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसते नजर आये।

अमित शाह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

अमित शाह ने कहा अभी-अभी पलटू बाबू (नीतीश कुमार ) पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? अरे नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए। प्रधानमंत्री ने 9 सालों में बहुत काम किया है। पीएम के ये 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मै नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि नीतीश कुमार ने क्या किया? जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है उस पर क्या विश्वास करना चाहिए? वें कांग्रेस के दरवाजे पर बैठे है लेकिन उनको प्रधानमंत्री नहीं बनना है। नीतीश कुमार लालू यादव को मुर्ख बना रहें है। वो बस बिहार के मुख्यमंत्री बने रहना चाहते है।

'मोदी के नौ साल बेमिसाल' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री आज पटना के गांधी मैदान में 'मोदी के नौ साल बेमिसाल' कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहें थे। इसी मंच से उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव एवं कांग्रेस पर हमला बोला। बिहार के पटना में हुए विपक्षी एकता बैठक के बाद यह अमित शाह का पहला दौरा है। गृहमंत्री आज विशेष विमान ने पटना एयरपोर्ट पहुंचे, इसके बाद वहां से लखीसराय अशोक धाम मंदिर में पूजा अर्चना करके। गांधी मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया।

धारा 370 पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में सभी विपक्षी दल धारा 370 को पाल रहे थे, लेकिन जब 2019 में मोदी सरकार दोबारा आई तो इसे खत्म कर दिया। ये लोग कहते थे कि 370 हटेगा तो खून की नदियां बहेंगी लेकिन कहीं से एक पत्थर तक चला। मोदी सरकार ने देश में विकास करने का काम किया है।

विपक्षी बैठक पर बोले शाह

पटना में हुईं विपक्षी बैठक पर अमित शाह ने कहा कि 20 भ्रष्टाचारी पार्टियों की पटना में बैठक हुई थी। नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए कि भ्रष्ट पार्टियों की गोद में बैठे हैं। नीतीश कुमार पर भरोसा कर सकते हैं क्या? इनकी शुरूआत तो भ्रष्टाचार के विरोध से हुई थी। अब बिहार के लोगों को नीतीश कुमार क्या जवाब देंगे। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च करना चाहती है लेकिन वो लॉन्च ही नहीं हो पाते हैं। बिहार के पटना में कांग्रेस राहुल गांधी को फिर लॉन्च कर रही है लेकिन उनको नही पता बिहार के लोग भ्रष्टाचार का साथ कभी नहीं देंगे।

पटना में हुईं थी विपक्षी दलों की बैठक

आपको बता दें, अभी कुछ दिनों पहले बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 15 विपक्षी दलों की बैठक हुईं थी। जिसमें 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के विजय रथ को रोकने के एजेंडे पर बात हुईं थी।

Related Stories

No stories found.