अमेरिका के लड़ाकू विमान ने हवाई क्षेत्र में अज्ञात वस्तु को किया नष्ट

अमेरिकी लड़ाकू विमान ने हवाई क्षेत्र में उड़ रहे अज्ञात वस्तु को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा यह वस्तु सबसे पहले गुरुवार को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में नजर आई थी।
joe biden
joe biden

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के लड़ाकू विमान ने अलास्का के उत्तरी तट के पास हवाई क्षेत्र में मौजूद एक अज्ञात वस्तु को नष्ट कर दिया। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने यह जानकारी दी।

जो बाइडेन के आदेश पर नष्ट किया गया

उन्होंने कहा राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर इसे शुक्रवार को नष्ट कर दिया गया। छोटी कार के आकार जैसी यह वस्तु करीब 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। उन्होंने कहा यह वस्तु सबसे पहले गुरुवार को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में नजर आई थी। अभी यह जानकारी नहीं है कि यह वस्तु कहां से आई थी। उन्होंने कहा कि इससे असैन्य हवाई यातायात को खतरा था।

मलबा तलाशने का काम शुरू

राइडर ने कहा कि अमेरिकी नॉदर्न कमान अब इस वस्तु का मलबा तलाशने का काम शुरू कर रही है। एफ-22 लड़ाकू विमान ने वस्तु को नष्ट करने के लिए एआईएम-9एक्स मिसाइल दागकर इसे नष्ट कर दिया।

चीन के जासूसी गुब्बारे को किया था नष्ट

एक सप्ताह पहले ही अमेरिका ने अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलाइना के तट के पास चीन के जासूसी गुब्बारे को नष्ट किया था। इसने 30 जनवरी को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था। चीन ने यह स्वीकार किया है कि यह गुब्बारा उसका था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि इसका मकसद जासूसी करना था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in