Donald Trump: अमेरिका के EX President ट्रंप ने न्यूयॉर्क दुष्कर्म मानहानि मुकदमे में गवाही से किया इनकार

अमेरिका के पूर्व राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप आये दिन विवादों में घिरे रहते है। ताजा मामला महिला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। लेखिका जीन कैरोल ने ट्रंप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
Donald Trump: अमेरिका के EX President
 ट्रंप ने न्यूयॉर्क दुष्कर्म मानहानि मुकदमे में गवाही से किया इनकार

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुष्कर्म के आरोप और मानहानि मामले में गवाही नहीं दर्ज कराई है। आरोप लगाने वाली लेखिका ई जीन कैरोल अपनी गवाही दर्ज कराकर अपने आरोपों पर कायम है।

डोनाल्ड ट्रंप पर कैरोल ने दुष्कर्म के आरोप लगाने के साथ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रंप को रविवार तक अपनी गवाही दर्ज करानी थी। कोर्ट ने ट्रंप को इसके लिए शाम पांच बजे तक का समय दिया था। ट्रंप गवाही दर्ज कराने नहीं पहुंचे। मैनहेट्टन कोर्ट में ट्रायल चलते हुए दो हफ्ते का समय बीत चुका है। ट्रंप एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे।

ड्रेसिंग रूम में दुष्कर्म का आरोप

कैरोल ने दावा किया है कि ट्रंप ने साल 1996 में न्यूयॉर्क सिटी के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। कैरोल ने पहली बार साल 2019 में एक किताब में इस घटना को सार्वजनिक किया था। हाल ही में एक वीडियो टेप बयान के जरिए ट्रंप ने इन आरोपों को नकारा था। ट्रंप ने कहा था कि वह कैरोल को जानते तक नहीं हैं और यह भी कहा था कि वह (जीन कैरोल) उनके टाइप की नहीं है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in