back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए ‘बेबी सीरियल किलर’ क्यों मार देती थी नवजात को पैदा होते ही? अदालत सुनाएगी सजा पर फैसला

इंग्लैंड में 'बेबी सीरियल किलर' के रूप में कुख्यात पूर्व नर्स लुसी लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है।

लंदन, हि.स.। इंग्लैंड में ‘बेबी सीरियल किलर‘ के रूप में कुख्यात पूर्व नर्स लुसी लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है। सोमवार को यही कोर्ट उसकी सजा पर फैसला सुनाएगी।

बरामद नोट में लिखा था-मैं राक्षस हूं

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत में पूर्व नर्स को दोषी सिद्ध करने में भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम ने अहम भूमिका निभाई। वो इंग्लैंड के चेस्टर शहर में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पूर्व नर्स के घर से बरामद नोट में लिखा था-मैं राक्षस हूं। पुलिस के अनुसार पूर्व नर्स ने नवजातों के खून और पेट में हवा भरकर, उन्हें दूध पिलाकर उनकी जान लेती थी। वह इंसुलिन से बच्चों को जहर देती थी। इस नर्स को इन दिनों देश का सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर माना जा रहा है।

लेटबी को गिरफ्तार गया किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित पूर्व नर्स के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुकदमा शुरू हुआ। 2018 में पुलिस ने पहली बार लेटबी को गिरफ्तार किया गया था। सीपीएस मर्सी-चेशायर के मुख्य क्राउन अभियोजक जोनाथन स्टोरर ने कहा कि यह भयावह केस है। लेटबी की क्रूरता से वह स्तब्ध हैं।

कोर्ट उसकी सजा पर सुनाएगी फैसला

बता दें कि अभी इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है कि वो नवजात शिशुओं को क्यों मारती थी। अब ये सारा मामला जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल, सोमवार को शिशुओं की हत्या के लिए को दोषी ठहराया है। सोमवार को यही कोर्ट उसकी सजा पर फैसला सुनाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...