back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी को हुआ कोरोना, भारत पर आने पर संशय

G20 Summit 2023: मीडिया रिपोर्ट में दोनों की कोरोना जांच का विवरण देते हुए कहा गया है कि इस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली जाने पर भी संशय हो गया है।

वाशिंगटन, हि.स.। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि जिल में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राष्ट्रपति बाइडन की 72 वर्षीय पत्नी को आखिरी बार पिछले साल अगस्त में कोविड हुआ था। राष्ट्रपति को भी आखिरी बार जुलाई 2022 में कोरोना ने अपनी जद में लिया था।

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली जाने पर भी संशय

मीडिया रिपोर्ट में दोनों की कोरोना जांच का विवरण देते हुए कहा गया है कि इस वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली जाने पर भी संशय हो गया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में व्हाइट हाउस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भारत की यात्रा को लेकर उत्सुक

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाइडन ने कहा था कि वह भारत की यात्रा को लेकर उत्सुकहैं, लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल नहीं होने से निराश हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सात सितंबर को भारत जाएंगे। साथ ही इस ऐतिहासिक बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आठ सितंबर को द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...