back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit 2023: दुनिया के अखबारों में छाया जी-20, रूसी अखबार ने पश्चिमी मीडिया को दिखाया आईना

G20 Summit 2023: भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की ख़बरें दुनिया भर के अखबारों में छाई हैं। पश्चिमी मीडिया ने हमेशा की तरह इस आयोजन में भी कमियां निकालने की मशक्कत की है।

वाशिंगटन/ मॉस्को, हि.स.। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की ख़बरें दुनिया भर के अखबारों में छाई हैं। पश्चिमी मीडिया ने हमेशा की तरह इस आयोजन में भी कमियां निकालने की मशक्कत की है, जिस पर एक रूसी अखबार ने आईना दिखाते हुए फटकार लगाई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से नेता पहुंचे

भारत की राजधानी दिल्ली में शुरू हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से नेता पहुंचे हैं। दुनिया भर का मीडिया भी जी-20 शिखर सम्मेलन की कवरेज के लिए भारत पहुंचा है। दुनिया के अखबारों में जी-20 की चर्चा भी खूब हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के भारत पहुंचने की खबर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने होमपेज पर जगह दी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संदर्भित करते हुए जी-20 से जुड़ी खबरें भी लगी हैं।

वाशिंगटन पोस्ट ने भी जी-20 के आयोजन पर विशेष समाचार लिखे

अखबार ने दिल्ली में मोदी के पोस्टर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी बैरीकेडिंग सहित कई चित्र भी लगाए हैं। वाशिंगटन पोस्ट ने भी जी-20 के आयोजन पर विशेष समाचार लिखे हैं। ब्रिटेन के अखबार गार्जियन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकातों को प्राथमिकता प्रदान की है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने जी-20 से जुड़ी अन्य खबरों के साथ यहां आने व न आने वाले नेताओं पर केंद्रित खबर प्रकाशित की है।

रूस के अखबार रसियन टाइम्स ने आलोचना की

इस बीच, पश्चिमी मीडिया ने जी-20 से जुड़े नकारात्मक पहलुओं को प्रकाशित किये जाने के लिए रूस के अखबार रसियन टाइम्स ने आलोचना की है। रसियन टाइम्स ने पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत शानदार तरीके से पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20 की मेजबानी कर रहा है, लेकिन पश्चिमी मीडिया इन चीजों पर फोकस न करके, सिर्फ नकारात्मक खबरें ही चला रहा है, यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी जी-20 की चर्चा करते हुए अमेरिका पर निशाना साधा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵