back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति बाइडेन के घर एफबीआई की तलाशी, नहीं मिला गोपनीय दस्तावेज

एफबीआई ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के घर की तलाशी ली है। यह तलाशी गुरूवार को की गई, जिसमें कोई भी गोपनीय दस्तावेज नहीं पाया गया।

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के रेहोबोथ बीच, डेलवेयर स्थित आवास पर बुधवार को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गोपनीय दस्तावेज की जांच को लेकर तलाशी ली। हालांकि एफबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा।

बाइडेन के निजी वकील बॉब बाउर के मुताबिक एफबीआई हस्तलिखित नोट अपने साथ ले गई। उनके मुताबिक राष्ट्रपति ने जांच को लेकर न्याय विभाग को अपनी स्वेच्छा से उनके आवास की तलाशी लेने को कहा। यह तलाशी सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तक की गई जिसमें कोई भी गोपनीय दस्तावेज नहीं पाया गया।

उल्लेखनीय है कि एफबीआई ने इससे तलाशी से पहले 20 जनवरी को भी विलमिंग्टन और डेलावेयर स्थित बाइडेन के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान कई गोपनीय दस्तावेज मिलने की बात सामने आई थी। ये गोपनीय दस्तावेज उस समय के हैं जब बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे। उनपर यह आरोप है कि पद छोड़ते समय कई गोपनीय दस्तावेज वे अपने साथ ले गए थे। इसी मामले की जांच चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की जगह बदली, 40 साल बाद उठाया गया ऐसा कदम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। हालांकि, ठंड और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵