back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को लिया गया हिरासत में, गुप्त दस्तावेज चुराने के मामले में कोर्ट की कार्रवाई

ट्रंप पर अवैध रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेज रखने और इसकी मांग करने वाले अधिकारियों से झूठ बोलने का आरोप है।

मियामी, हिन्दुस्थान समाचार। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंगलवार को आपराधिक आरोपों के मामले में मियामी कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिरासत में ले लिया गया। ट्रंप पर अवैध रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेज रखने और इसकी मांग करने वाले अधिकारियों से झूठ बोलने का आरोप है।

ट्रंप अदालत में गए दूसरी बार

मियामी में ट्रंप अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जोनाथन गुडमैन की अदालत में पेश हुए। इस दौरान कैमरों पर रोक के साथ कोर्ट रूम के लाइव प्रसारण को बंद करा दिया गया था। इस मामले में उनके पूर्व सहयोगी व आरोपित वॉल्ट नौटा भी अदालत में पेश हुए। ट्रंप अदालत दूसरी बार गए हैं, इससे पहले अप्रैल में न्यूयॉर्क की कोर्ट में एक पोर्न स्टार को पैसे देने के आरोप में उनको कोर्ट जाना पड़ा था, हालांकि उस मामले में उनको दोषी नहीं ठहराया गया।

समर्थकों ने “मियामी फॉर ट्रम्प” और “लैटिनो फॉर ट्रम्प” के लगाए नारे

मियामी में मंगलवार की उपस्थिति संघीय आरोपों पर थी। वहीं कोर्ट हाउस के बाहर ट्रंप के समर्थन में ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ की टोपी पहने और अमेरिकी झंडे लिए समर्थकों ने “मियामी फॉर ट्रम्प” और “लैटिनो फॉर ट्रम्प” के नारे लगाए। मियामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं। भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने खासी तैयारी की थी। प्रशासन ने 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

US-Iran War: ‘रात 8 बजे…’ ट्रंप ने तय किया हमला करने का समय, इस तारीख को ईरान पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। हालात ऐसे...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵