मिजोर में मतदान करते राज्यपाल।
मिजोर में मतदान करते राज्यपाल। एएनआई।

Mizoram Election Update: मिजोरम में 12.80 प्रतिशत मतदान, कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा

Mizoram Election Live: मिजोरम की 40 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिजोरम की 40 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घर से मतदान 2058 वोट, डाक मतपत्रों के जरिए 7497 वोट डाले गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता का कहना है कि पार्टी सरकार बना सकती है। हमने पहले ही 22 सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना जताई थी।

राज्यपाल ने मतदान किया

राज्यपाल हरि बाबा कांभांपति ने आइजोल दक्षिण 2 सीट पर मतदान किया। राज्यपाल ने वोटिंग शुरू के साथ ही बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.