back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनीपत: आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च

मुख्यालय डीसीपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरी में बेहतर सेवा व सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। अब पैदल गश्त का प्रावधान शुरू किया गया है। यह काफी प्रभावी कदम होगा।

सोनीपत, एजेंसी। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जनता के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने के लिया पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के निर्देशानुसार पुलिस की शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च शुरु की गई है।

मुख्यालय डीसीपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरी में बेहतर सेवा व सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। अब पैदल गश्त का प्रावधान शुरू किया गया है। यह काफी प्रभावी कदम होगा। इससे अपराध पर अंकुश के साथ ही लोगों की समस्याओं को जानकर उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

एसीपी सिटी टू रमेश कुमार के नेतृत्व में सिटी ट्रैफिक पुलिस व थाना सेक्टर 27 सोनीपत की पुलिस ने आज सेक्टर 15 मार्किट, सेक्टर 14 मार्किट, दिल्ली कैंप सोनीपत आदि जगहों पर पैदल गश्त करके मन में विश्वास पैदा करने की कोशिश की है और थाना मोहाना की पुलिस ने मोहाना, नैना तातारपुर आदि ग्रामीण क्षेत्र में पैदल गश्त कर अपनी उपस्थिति लोगों के बीच में दर्ज की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵