Bihar News: नाबालिग से यौन अपराध मामले में पुलिस सख्त, पॉक्सो एक्ट में सजा दिलाने में हुई 47 प्रतिशत की वृद्धि

Begusarai: बेगूसराय पुलिस के स्पीडी ट्रायल, बेहतर अनुसंधान एवं अभियोजन के कार्यों की लगातार समीक्षा के कारण 2023 में नाबालिग से यौन अपराध (पॉक्सो एक्ट) में सजा में वृद्धि हुई।
Law & Order
Law & OrderSocial Media

बेगूसराय, हि.स.। बेगूसराय पुलिस के स्पीडी ट्रायल, बेहतर अनुसंधान एवं अभियोजन के कार्यों की लगातार समीक्षा के कारण 2023 में नाबालिग से यौन अपराध (पॉक्सो एक्ट) में सजा में वृद्धि हुई। इस वर्ष 30 सितम्बर तक 29 कांडों में 38 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने आज बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पॉक्सो एक्ट के तहत विचारण पूर्ण वादों की संख्या में 94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विगत वर्ष 2022 में जनवरी से सितम्बर तक 15 वादों का विचारण पूरा किया गया था। जबकि इस वर्ष सितम्बर तक 29 वादों का विचारण किया जा चुका है।

दस वर्ष से अधिक की सजा दिलाने में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई

सजा दिलाने में 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में पॉक्सो एक्ट के तहत जनवरी से सितम्बर तक 26 आरोपितों को सजा दिलाई गई थी। इस वर्ष सितम्बर तक 38 आरोपितों को सजा दिलाई जा चुकी है। आजीवन कारावास में तीन सौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 में सितम्बर तक पॉक्सो के एक आरोपित को आजीवन कारावास दिलाई गई थी। इस बार चार को आजीवन कारावास दिलाई गई है।

दस वर्ष से अधिक की सजा दिलाने में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 में सितम्बर तक सात आरोपितों को दस वर्ष की सजा दिलाई गई थी। जबकि, इस वर्ष सितम्बर तक दस आरोपितों को सजा दिलाई गई है। वहीं, दस वर्ष से कम की सजा दिलाने में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 में सितम्बर तक 17 आरोपितों को सजा दिलाई गई थी। वहीं, इस वर्ष सितम्बर तक 20 आरोपितों को सजा दिलाई जा चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in