back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवाजी के विचारों का प्रतिबिंब ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ विजन में देखा जा सकता है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया साथ ही जनता में ये विश्वास भी जगाया कि स्वयं का राज संभव है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की 350वीं वर्षगांठ पर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने  न केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जनता में भी यह विश्वास जगाया कि स्वशासन संभव है। शिवाजी ने गुलामी की मानसिकता को खत्म किया और जनता को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

शिवाजी महाराज ने जनता में स्वशासन का विश्वास जगाया

नागरिकों को आत्मविश्वासी बनाने और प्रेरित रखने की नेताओं की जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए, पीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के समय आप देश के आत्मविश्वास के स्तर की कल्पना कर सकते हैं। कई वर्षों की गुलामी और हमलों के कारण लोगों का आत्मविश्वास सबसे निचले स्तर पर था। पीएम मोदी ने कहा कि देश के सांस्कृतिक केंद्रों पर हमला करके लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई थी। ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया साथ ही जनता में ये विश्वास भी जगाया कि स्वयं का राज संभव है। उन्होंने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।

शिवाजी के विचारों का प्रतिबिंब एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन में दिखता है

पीएम मोदी ने कहा कि 350 वर्ष पहले जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था तब उसमें राष्ट्रवाद और स्वराज्य की भावना थी। उन्होंने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोच्च रखा था। पीएम ने कहा कि आज शिवाजी महाराज के विचारों का प्रतिबिंब एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में देखा जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्थिति अभी नाजुक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵