back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka Election 2023: कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी,कहा- मुझे गाली देती रहेगी, मैं जनसेवा करता रहूंगा

पीएम मोदी ने कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। मोदी ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गालियां देने में समय नष्ट करती रहेगी और वे जनसेवा में लगे रहेंगे।

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर उनपर किए गए व्यक्तिगत हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गालियां देने में समय नष्ट करती रहेगी और वे जनसेवा में लगे रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने हुमनाबाद कर्नाटक में आज पार्टी की चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में अपनी प्रतिद्वंदी पार्टियों कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर राज्य के विकास को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामान्य जन के लिए काम करने वालों से नफरत करती है। इसी नफरत के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 91 बार अलग-अलग गालियां दी है।

कांग्रेस ने देश के दिग्गजों को भी नहीं बख्शा
उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने देश के दिग्गजों को भी नहीं बख्शा, सबको गाली दी। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर जी, सावरकर जी का अपमान किया। अब मेरे साथ भी वही कर रहे हैं। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस मुझे इन महापुरुषों के समान ‘उसी पायदान’ पर मान रही है। वे मुझे गाली देते रहेंगे, मैं देश की सेवा में खुद को समर्पित करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कर्नाटक को विकसित भारत के अपने सपनों को साकार करने की भूमिका तय करेगा। यह चुनाव केवल 5 साल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए है। यह केवल डबल इंजन की सरकार के माध्यम से ही संभव है। कर्नाटक में हाईवे, एक्सप्रेस वे, मेट्रो, वंदे भारत, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पिछले 5 वर्षों में आम लोगों ने विकास की रफ्तार देखी है।

कांग्रेस और जद (एस) किसानों से नफरत करते हैं
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जद (एस) किसानों से नफरत करते हैं, और वे किसानों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक के गन्ना किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। वहीं भाजपा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...