Gujarat News: PM मोदी ने सरदार पटेल को दी पुष्पांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र को दिलाई एकता की शपथ

Kevadiya: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात प्रवास के दूसरे दिन अर्थात आज सुबह नर्मदा जिले के केवड़िया में सरदार पटेल की जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की।
PM Modi
PM Modi Social Media

केवड़िया, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात प्रवास के दूसरे दिन अर्थात आज सुबह नर्मदा जिले के केवड़िया में सरदार पटेल की जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। लौह पुरुष की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के चरण छूकर प्रणाम किया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के संकुल में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में सभी को एकता की शपथ दिलाई। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस बल ने भी भाग लिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष परेड का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में बने हेलीपैड पर उतरे। स्थानीय प्रशासन और सचिवों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यहां से वे सीधे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की ओर रवाना हुए। प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर सीधे परेड ग्राउंड पहुंचे और राष्ट्रीय एकता परेड की सलामी दी। परेड में गुजरात राज्य पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। कैमल मार्च और हॉर्स मार्च के साथ आईबीपीटी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनएसजी और एनडीआरएफ, गुजरात पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने विविध करतब दिखाए। इस परेड के दौरान युवकों ने चंद्रयान-3 मिशन के सफल परीक्षण पर खुशी प्रकट करते हुए परफॉर्म किया। युवाओं ने देश की उपलब्धि की झलक पेश की।

PM मोदी ने एक्स पर किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें याद करते हुए एक्स पर लिखा, सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं। उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर परेड का आयोजन

प्रधानमंत्री ने इस दौरान रैंप से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बराबर गए और वहां से सरदार पटेल को फूल चढ़ाए। इसके बाद वो एकता नगर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को एकता की शपथ दिलाई। यहां राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर परेड का आयोजन किया गया है। इसमें सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स ने अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री आज पटेल जयंती पर युवाओं के राष्ट्रव्यापी संगठन मेरा युवा भारत को लॉन्च करेंगे।

पटेल चौक पर आयोजित विशेष समारोह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पटेल चौक पर आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य लोगों ने भारत के पहले गृह मंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। आज उनकी जयंती को देश 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मना रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर किया ट्वीट

शाह ने एक्स लिखा है, भारत की एकता और समृद्धि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, राजनीतिक ज्ञान और कड़ी मेहनत से 550 से अधिक रियासतों में विभाजित भारत को एकजुट राष्ट्र बनाने के लिए काम किया था। देश के पहले गृहमंत्री के रूप में सरदार साहब का राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन और राष्ट्र-निर्माण कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

Related Stories

No stories found.