नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री ने बुधवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि विपक्ष कभी कहता है कि भारत कमज़ोर हो गया है और कभी कहते हैं कि भारत इतना मज़बूत हो गया है कि दूसरे देशों पर दबाव डालकर फ़ैसले करवा रहा है।
राहुल गांधी ने लगाया था आरोप
बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को श्रीलंका के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के चेयरमैन के संसदीय समिति को दिए गए कथित गवाही का हवाला देते हुए आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी के दबाव में महिंद्रा राजपक्षे सरकार ने अदानी समूह को श्रीलंका में ठेके दिलवाए।
देश के उज्ज्वल के लिए पल-पल खपा दिया
PM मोदी ने कहा कि मोदी का भरोसा अख़बार की सुर्ख़ियों से नहीं पैदा हुआ। टीवी पर चमकते चेहरे से नहीं पैदा हुआ। मैंने जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है, देश के उज्ज्वल के लिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे विश्वास के कवच को विपक्ष गालियों से नहीं भेद सकता।




