back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने चित्रकूट में जनसभा को किया संबोधित, कहा- श्रीसद्गुरु सेवासंघ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि हमारा देश अनेक महान लोगों की भूमि है, जो अपने व्यक्तिगत स्वरूप से ऊपर उठकर व्यापक भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि हमारा देश अनेक महान लोगों की भूमि है, जो अपने व्यक्तिगत स्वरूप से ऊपर उठकर व्यापक भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। प्रधानमंत्री ने चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ यात्रा को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि चित्रकूट की महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम जानकी के दर्शन, संतों का मार्गदर्शन और संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रों का अद्भुत गायन, इस अनुभव और अनुभूति को वाणी से व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने मानव सेवा के महान यज्ञ का हिस्सा बनने के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अरविंद भाई मफतलाल का फोटोयुक्त डाक टिकट जारी किया।

PM मोदी- चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात

प्रधानमंत्री ने स्व. अरविंद भाई मफतलाल के जन्म शताब्दी समारोह में अपने संबोधन में कहा कि चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट वह अलौकिक क्षेत्र है, जिसके बारे में संतों ने कहा कि यहां प्रभु श्रीराम के साथ सीता माता और लक्ष्मण का नित्य निवास है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अरविंद भाई मफतलाल का फोटोयुक्त डाक टिकट जारी किया।

पूज्य रणछोड़दास जी के निष्काम कर्मयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया

उन्होंने कहा, “चित्रकूट के बारे में कहा गया है- कामद भे गिरि राम प्रसादा।अवलोकत अपहरत विषादा।। अर्थात चित्रकूट के पर्वत, कामदगिरि, भगवान राम के आशीर्वाद से सारे कष्टों और परेशानियों को हरने वाले हैं। चित्रकूट की ये महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है। पूज्य रणछोड़दास जी ऐसे ही संत थे। उनके निष्काम कर्मयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जानकीकुंड चिकित्सालय के जिस नए विंग का आज लोकार्पण हुआ है, उससे लाखों मरीजों को नया जीवन मिलेगा। आने वाले समय में सद्गुरु मेडिसिटी में गरीबों की सेवा के इस अनुष्ठान को नया विस्तार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अरविंद भाई का परिवार उनकी परमार्थिक पूंजी को लगातार समृद्ध कर रहा है।

‘स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी’

मोदी ने ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिलाओं को ग्रामीण उद्योग की ट्रेनिंग देने के लिए सराहना की और कहा कि ये महिला नेतृत्व विकास के देश के प्रयासों को गति देने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय आज देश और दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना चुका है।

सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के कार्यों से मैं इसलिए भी विशेष रूप से परिचित हूं, क्योंकि इसका लाभ मेरी काशी को भी मिला है। काशी में आपके द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी’ अभियान से कितने ही बुजुर्गों की सेवा हो रही है।

PM ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का किया आभार व्यक्त

उन्होंने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा अब तक बनारस और उसके आसपास करीब 6.50 लाख लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग हुई है। 90 हजार से ज्यादा मरीजों को स्क्रीनिंग के बाद कैम्प के लिए रेफर भी किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों की सर्जरी भी हुई है।

कुछ समय पहले मुझे काशी में इस अभियान के लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला था। मैं मेरी काशी के उन सभी लोगों की तरफ से ट्रस्ट और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, सभी मुख्यमंत्रियों संग करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री Narendra...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵