नहीं रहे  फोटोग्राफर निमाई घोष,  मुख्यमंत्री ममता ने जताया दुख
नहीं रहे फोटोग्राफर निमाई घोष, मुख्यमंत्री ममता ने जताया दुख

नहीं रहे फोटोग्राफर निमाई घोष, मुख्यमंत्री ममता ने जताया दुख

नहीं रहे फोटोग्राफर निमाई घोष, मुख्यमंत्री ममता ने जताया दुख कोलकाता, 25 मार्च (हि.स.)। कोलकाता के मशहूर फोटोग्राफर निमाई घोष का निधन बुधवार को हो गया है। सुबह करीब 10:10 बजे उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली है। मृत्यु के समय वह 86 साल के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मशहूर फोटोग्राफर निमाई घोष के निधन से मैं काफी दुखी हूं। आज 86 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता में आखिरी सांस ली है। दो दशक से अधिक समय से वह फोटोग्राफी करते रहे हैं। मशहूर निर्देशक सत्यजीत राय के विभिन्न चलचित्रों की तस्वीरें उन्होंने संजोकर रखी थी। "मानिक दा -मेमोरीज आफ सत्यजीत राय" संग्रह के लिए उन्हें पद्मश्री सहित कई अन्य सम्मानों से विभूषित किया गया था। उनके चले जाने से फोटोग्राफी जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रही हूं।" उल्लेखनीय है कि वह लंबे समय से बीमार थे फिर भी फोटोग्राफी करते थे। कुछ दिन पहले उनके जीते जी ही उनके मरने की अफवाह फैल गई थी इस पर शायराना अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि अच्छा हुआ जीते जी मैं यह देख सका कि मेरे मरने के बाद मेरे लिए क्या-क्या हो सकता था। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in