back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पाइसजेट की एयरहोस्टेस से यात्री ने किया दुर्व्यवहार, मुकदमा दर्ज

इन दिनों महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं आम होती जा रही है. ऐसा ही मामला देखने को मिला है दिल्ली एयरपोर्ट पर, जब दिल्ली से हैदाराबाद जा रहे विमान के एक यात्री ने एयरहोस्टेस से दुर्व्यवहार किया.

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। यात्री और क्रू मेंबर के बीच दिल्ली में फ्लाइट बोर्डिंग करने के दौरान जब एयरहोस्टेस गेट बंद करने लगी तो यात्री ने एयरहोस्टेस को गलत तरीके से छुआ. इसके बाद यात्री और एयरहोस्टेस की बदसलूकी करने को लेकर बहस शुरू हुई.

एयरहोस्टेस ने यात्री की बदसलूकी को लेकर सिक्योरिटी स्टाफ को सूचना दी. इसके बाद बदसलूकी करने वाले यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहें एक यात्री को विमान से नीचे उतार दिया गया.

बता दें कि फ्लाइट में यात्री द्वारा बदसलूकी का इससे पहले भी मामला आ चुका है, जिसमें एक यात्री के द्वारा महिला यात्री पर पेशाब कर दिया गया था. इस पर एअर इंडिया ने आरोपी शंकर मिश्रा पर चार माह का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था.

आज कल यात्रा कर रही महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं आम बात हो गयी है. इसलिए महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है कि वो इन चीजों को अपनाकर खुद का सुरक्षित रख सकती है. यात्रा कर रही महिलाएं अपने बैग में सेफ्टी पिन, पेपर स्प्रे, रखकर चले. साथ ही अगर आप रात में कैब से अकेले ट्रेवल कर रही है तो घर में कैब वाले का नबंर जरूर दें. लाइव ट्रेकिंग लोकेशन ऑन रखें.

Advertisementspot_img

Also Read:

हवाई सफर हुआ मुश्किल! दिल्ली से लेह जा रही Indigo फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा, तो ये फ्लाइट भी लौटी हैदराबाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई indigo की फ्लाइट 6E 2006 में तकनीकी खराबी आने के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...