back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Panchayat Election: शुभेंदु ने EC दफ्तर में ताला लगाने की दी चेतावनी, चुनाव आयुक्त ने कहा- हो रही है कार्रवाई

राजीव सिन्हा को फोन कर शुभेंदु ने कहा है कि शाम को 6 बजे चुनाव खत्म होने के बाद वह चुनाव आयोग के दफ्तर में आएंगे और ताला लगाएंगे। उन्होंने आयुक्त को फोन कर पूछा कि और कितने लोगों और का खून आपको चाहिए?

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल में शनिवार को हो रहे पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान राज्य में बेलगाम हिंसा की बलि 15 लोग चढ़ चुके हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को चेतावनी दी है।

सिन्हा को फोन कर उन्होंने कहा है कि शाम को छह बजे चुनाव खत्म होने के बाद वह चुनाव आयोग के दफ्तर में आएंगे और ताला लगाएंगे। उन्होंने आयुक्त को फोन कर पूछा कि और कितने लोगों और का खून आपको चाहिए? शुभेंदु ने दावा किया कि उन्होंने चुनाव आयुक्त से कहा है कि आपने जितनी गैरकानूनी संपत्तियां खरीदी है उसकी सूची है। सबका हिसाब होगा।

 पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में शनिवार को हो रहे पंचायत चुनाव मतदान के दौरान राज्य भर में कम से कम 15 लोगों की हत्या के बाद राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने एक छोटा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्वक हो रहे हैं या हिंसक हैं, इस बारे में तो बात नहीं की जा सकती लेकिन जहां भी हिंसा की घटनाएं हुई हैं वहां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस के साथ तालमेल पर काम कर रहे केंद्रीय बलों के जवान

राज्य भर में हिंसा की तस्वीरें सामने आने के बावजूद कहीं भी केंद्रीय बलों के जवानों की तत्परता नहीं देखे जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ तालमेल पर केंद्रीय बलों के जवान काम कर रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। कई तरह की शिकायतें मिल रही हैं। हर एक शिकायत को जांचा जा रहा है। जहां से भी हिंसा हंगामे की खबरें आ रही है वहां पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...