back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पलामू हिंसा: महाशिवरात्रि हिंसा मामले में 13 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक ठप

पांकी हिंसा मामले को लेकर पलामू जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पलामू, एजेंसी। झारखंड के पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार निर्माण को लेकर हुई हिंसा मामले में गुरुवार को पुलिस ने दोनों समुदायों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक ठप रहेगी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पलामू जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया

पांकी हिंसा मामले को लेकर पलामू जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च घटनास्थल से लेकर पांकी के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान लाउडस्पीकर से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

मामले में 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

फ्लैग मार्च निकालने से पहले डीसी ए दोड्डे और एसपी चंदन सिन्हा ने पांकी थाना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखिया पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी उपद्रवियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। डीसी की अनुशंसा पर पूरे पलामू में इंटरनेट सेवा को 19 फरवरी सुबह 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

आईटी सेल की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की आईटी सेल की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर किसी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट होने पर कठोर करवाई करने की बात कही गई है। सिर्फ पलामू ही नहीं, झारखंड के अन्य इलाके के सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। आईजी, डीसी, एसपी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी लगातार पांकी में कैंप किए हुए हैं। पूरा पांकी इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुख्य सड़क से लेकर ग्रामीण इलाके तक लगातार पुलिस गश्त कर रही है।

पांकी मुख्यालय में दो समुदायों के बीच 15 फरवरी को झड़प हुई थी

पलामू जिले के पांकी मुख्यालय में दो समुदायों के बीच 15 फरवरी को झड़प हो गयी थी। विवाद के बाद मारपीट हुई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई। सड़क पर काफी मात्रा में पत्थर बिखरा हुआ था। इस घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी सहित कई लोग घायल हो गये। इसमें आईआरबी के जवान और पुलिसकर्मी भी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Maha Shivaratri 2026: संतान सुख की कामना है? आज महाशिवरात्रि के दिन ये काम करने से पूरी हो सकती है मनोकामना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन दंपतियों...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵