उडी व पुंछ में पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, एक महिला की मौत दो अन्य घायल
उडी व पुंछ में पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, एक महिला की मौत दो अन्य घायल

उडी व पुंछ में पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, एक महिला की मौत दो अन्य घायल

जम्मू, 12 जून (हि.स.)। पाकिस्तान हर बार मुंह की खाने के बाद भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने पहले बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर को निशाना बनाया। उसके बाद शाम होते ही पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के किरनी तथा कस्बा सेक्टरों में गोलाबारी कर रही है। उड़ी सेक्टर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। दोनों ओर से गोलाबारी जारी है। पाकिस्तानी सेना ने सबसे पहले बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दागना शुरू किए। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा अभी भी रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी जारी है। रिहायशी मकानों में पड़ रहे इन गोलों की चपेट में आने से एक स्थानीय महिला अख्तर बेगम पत्नी जहूर अहमद निवासी बाथा गांव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य नागरिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत मौके से निकाल पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार शाम होते ही पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के करीब सटे कस्बा तथा किरनी सेक्टरों में गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना सेक्टर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए लगातार मोर्टार के गोले दाग रही हैं। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से गोलाबारी जारी है। यहां पर फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सुरक्षित इलाकों में रहने की के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राजौरी जिले के तारकुंडी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में भारतीय सेना का नायक गुरचरन सिंह शहीद हो गया था। साथ ही सेना का एक जवान छुट्टी पर घर आया था, वह घायल हो गया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया। भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की दस चौकियां ध्वस्त हो गईं। साथ ही पाकिस्तानी सेना के पांच जवान मारे गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in