back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और झटका, रुपया भी नहीं दे रहा साथ

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका लगा है। एसबीपी के अनुसार पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 10 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गया है।

कराची, एजेंसी। गंभीर आर्थिक और नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का साथ उसकी मुद्रा ‘रुपया’ भी नहीं दे रही। मुल्क की मुद्रा में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट जारी है। पाकिस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर 276.58 रुपये पर पहुंच गया है।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के अनुसार शुक्रवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर का कारोबार 276.58 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हुआ। एसबीपी पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक है।

10 साल के निचले स्तर पर लुढ़का विदेशी मुद्रा भंडार

उल्लेखनीय है कि एसबीपी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16.1 प्रतिशत की तीव्र गिरावट के साथ 10 साल के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में उसका विदेशी मुद्रा भंडार सिर्फ 3.09 अरब डॉलर पर आ गया। विदेशी कर्ज भुगतान की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में 59.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है।

एसबीपी ने कहा कि इस समय देश में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.74 अरब डॉलर है। इसमें से 5.65 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा वाणिज्यिक बैंकों के पास जमा है। निवेश फर्म आरिफ हबीब लिमिटेड के एक विश्लेषक ने कहा कि यह फरवरी, 2014 के बाद विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे निचला स्तर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA तीसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम से बाहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵