ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास का निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नब दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है । ओडिशा सरकार ने उनके जाने को बहुत बड़ी क्षति बताई है।
social media
social media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। 29 जनवरी, रविवार के दोपहर में उन पर जानलेवा हमला हो गया था। उनकी सुरक्षा में तैनात एसआई ने ही उन पर गोली चला दी। रविवार की देर रात उनके पार्थिव शरीर के उनके सरकारी आवास पर ले जाया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग हो गई। उसके बाद उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । अस्पताल ने अपने बयानों में कहा कि उनके जख्मों का उपचार किया गया। तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

नब किशोर दास की मृत्यु से व्यथित हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

नब किशोर दास की मृत्यु पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं नब किशोर दास की मृत्यु से व्यथित हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

सम्मान में झुका राष्ट्रीय ध्वज, तीन दिन का राजकीय शोक    

नब किशोर दास की मृत्यु पर उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है। ओडिशा सरकार ने रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को राजकीय सम्मान देने की घोषणा की है। ओडिशा सरकार ने अधिकारिक बयान में कहा कि अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ओडिशा सरकार ने कहा कि 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिनों तक पूरे राज्य में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in